फॉण्ट कनवर्टर NEW

आलम हॉस्पिटल के सहयोग से यूको बैंक में स्वास्थ्य शिविर, ग्राहकों को मिली मुफ्त जांच की सुविधा

यूको बैंक और स्टार हेल्थ के संयुक्त सहयोग से शुक्रवार को बैंक की बरियातू शाखा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें आलम हॉस्पिटल की ओर से बैंक के ग्राहकों की स्वास्थ्य जांच की गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: यूको बैंक और स्टार हेल्थ के संयुक्त सहयोग से शुक्रवार को बैंक की बरियातू शाखा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें आलम हॉस्पिटल की ओर से बैंक के ग्राहकों की स्वास्थ्य जांच की गई।

शिविर का उद्घाटन आलम हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. तनवीर आलम ने किया। इस मौके पर यूको बैंक के रांची अंचल कार्यालय के अंचल अधिकारी सौरव श्रीवास्तव और बरियातू शाखा के शाखा प्रबंधक अमन कुमार अमन मौजूद रहे। इसके अलावा यूको बैंक और आलम हॉस्पिटल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए।

ग्राहकों को मिली निःशुल्क जांच की सुविधा

शिविर का मुख्य उद्देश्य बैंक के ग्राहकों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सुविधा देना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। इस पहल के जरिए ग्राहकों को अपनी सेहत की जांच कराने का अवसर मिला।

यूको बैंक और स्टार हेल्थ की इस पहल में आलम हॉस्पिटल ने सहयोग किया। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम ग्राहक सेवा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की दिशा में एक प्रयास है।

Read more : आदिवासी महिला से मारपीट का आरोप, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram