Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

10 अक्टूबर को झारखंड में कांग्रेस का काला दिवस, प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्षों को दिया निर्देश

झारखंड में कांग्रेस 10 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों में काला दिवस मनाएगी। इस दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता धरना देंगे और विरोध-प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि यह कार्यक्रम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के साथ चुनावी व्यवस्था को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है।

रांची : झारखंड में कांग्रेस 10 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों में काला दिवस मनाएगी। इस दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता धरना देंगे और विरोध-प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि यह कार्यक्रम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के साथ चुनावी व्यवस्था को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के निर्देश पर यह कार्यक्रम होगा। इसके तहत सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

कार्यक्रम में प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी, प्रखंड व मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिलाध्यक्षों को अपने-अपने जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है।

कांग्रेस ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता की रक्षा करना जरूरी है। पार्टी के अनुसार, काला दिवस के माध्यम से इन मुद्दों पर विरोध जताया जाएगा।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *