फॉण्ट कनवर्टर NEW

UGC NET 2026: NTA ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानें आवेदन शुल्क और परीक्षा की तारीख

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

UGC NET परीक्षा के जरिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता और पीएचडी में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की योग्यता तय की जाती है। इस बार परीक्षा देशभर में 87 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी।

28 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर निर्धारित की गई है। उम्मीदवार रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 28 अक्टूबर है। जो उम्मीदवार निर्धारित समय तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, वे 29 से 31 अक्टूबर तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,150 रुपये देने होंगे। सामान्य-EWS और ओबीसी-एनसीएल वर्ग के लिए शुल्क 600 रुपये है। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और थर्ड जेंडर वर्ग के उम्मीदवारों को 325 रुपये देने होंगे। शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से किया जा सकता है।

2 से 4 नवंबर तक फॉर्म में सुधार का मौका

अगर आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उम्मीदवार 2 से 4 नवंबर तक उसमें सुधार कर सकते हैं। इसलिए आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानी से भरने की सलाह दी गई है।

UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा का आयोजन 14 से 19 दिसंबर के बीच किया जाएगा। परीक्षा केंद्र वाले शहर और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख की जानकारी बाद में दी जाएगी।

यहां मिलेगी अधिक जानकारी

उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in पर जा सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और ईमेल ugcnet@nta.ac.in के जरिए भी संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram