फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में गोलगप्पे-चाट के ठेलों पर सख्ती, दोबारा गड़बड़ी मिलने पर लगेगा जुर्माना

रांची के लालपुर और आसपास के इलाकों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्ट्रीट फूड की दुकानों और ठेलों की जांच की। इस दौरान टीम ने 16 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच में कई जगह साफ-सफाई की कमी पाई गई। कुछ दुकानों पर खाना बनाने

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रांची के लालपुर और आसपास के इलाकों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्ट्रीट फूड की दुकानों और ठेलों की जांच की। इस दौरान टीम ने 16 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच में कई जगह साफ-सफाई की कमी पाई गई। कुछ दुकानों पर खाना बनाने और परोसने वाले कर्मचारियों के पास ग्लव्स और कैप नहीं मिले।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने और साफ पानी का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। साथ ही, खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन करने को कहा गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन ने बताया कि आगे भी जांच अभियान चलाया जाएगा। यदि दोबारा जांच में नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

जांच टीम में डॉ. पवन, मनोज कुमार, चंद्रशेखर सिंह, नम्रता महतो और मनीषा शामिल थे। विभाग का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram