फॉण्ट कनवर्टर NEW

10 अक्टूबर को बापू सभागार में होगा राज्यस्तरीय ‘सेवा ही संकल्प’ कार्यक्रम, CM सम्राट चौधरी होंगे शामिल

राज्यस्तरीय ‘सेवा ही संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन 10 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी। इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सहित शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल
सीएम सम्राट चौधरी गोपालगंज के दौरा में है

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना : राज्यस्तरीय ‘सेवा ही संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन 10 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी। इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सहित शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्था और तैयारियों की समीक्षा की गई।

कार्यक्रम में ‘सेवा चित्र’ और भाषण प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।

‘सेवा ही संकल्प’ कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों में सेवा, संवेदना, रचनात्मकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच दिखाने के लिए मंच भी मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram