फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में पुलिस एनकाउंटर: उडीपी रेस्टोरेंट गोलीकांड के दो शूटरों के पैर में लगी गोली

सोनारी थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। फागु बाबा श्मशान घाट के पास हुई इस मुठभेड़ में बिंदल मॉल स्थित उडीपी रेस्टोरेंट गोलीकांड के दो मुख्य आरोपी मोहन यादव और अजीत मंडल घायल हो गए। दोनों के पैर

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। फागु बाबा श्मशान घाट के पास हुई इस मुठभेड़ में बिंदल मॉल स्थित उडीपी रेस्टोरेंट गोलीकांड के दो मुख्य आरोपी मोहन यादव और अजीत मंडल घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, उडीपी रेस्टोरेंट में चार लोगों पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मोहन यादव और अजीत मंडल को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद दोनों को जमशेदपुर लाया गया था। पुलिस बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे दोनों को हथियार बरामद करने के लिए फागु बाबा श्मशान घाट के पास लेकर गई थी।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में हथियार छिपाने की जगह बताई। पुलिस टीम जब उन्हें लेकर वहां पहुंची तो दोनों ने छिपाकर रखी गई पिस्टल निकाल ली। इसके बाद आरोप है कि दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों के पैरों में गोली मार दी। गोली लगने के बाद दोनों मौके पर गिर पड़े। पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद कर ली और दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब, सिटी एसपी ललित मीणा समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मोहन यादव और अजीत मंडल पर बिंदल मॉल स्थित उडीपी रेस्टोरेंट में बैठे चार लोगों पर फायरिंग करने का आरोप है। इसी मामले की जांच के दौरान दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।

Read more : रांची व्यवहार न्यायालय में महिलाओं को बताया गया कानूनी अधिकार, POSH Act की दी जानकारी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram