फॉण्ट कनवर्टर NEW

घर में गोली लगने से युवक की मौत, मौके से 7.65 एमएम पिस्टल बरामद

नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरजीत चौहान उर्फ छोटू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू: नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरजीत चौहान उर्फ छोटू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल से 7.65 एमएम का एक पिस्टल बरामद किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक को गोली गलती से लगी, उसने खुद को गोली मारी या फिर किसी ने उसकी हत्या की।

घर के अंदर चली गोली

नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि युवक को घर के अंदर ही गोली लगी थी। अमरजीत के सीने के पास गोली लगी थी। गंभीर हालत में उसे मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसडीपीओ ने भी की जांच

घटना की जानकारी मिलने पर बिश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जानकारी ली।

पुलिस फिलहाल हादसा, आत्महत्या और हत्या तीनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से बरामद पिस्टल को भी जांच में शामिल किया गया है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा शव

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन और अमरजीत के परिचित मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि अमरजीत के पिता सीसीएल में नौकरी करते थे। अमरजीत खुद धनबाद में रहता था और हाल के दिनों में ही अपने गांव आया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram