फॉण्ट कनवर्टर NEW

साड़ी पहनकर 1600 मीटर दौड़ीं कविता कुमारी, होमगार्ड भर्ती ट्रायल का वीडियो हुआ वायरल

रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती के लिए चल रहे शारीरिक दक्षता परीक्षण में दुलमी की कविता कुमारी ने अपनी मेहनत और हौसले से सबका ध्यान खींचा। कविता साड़ी पहनकर 1600 मीटर दौड़ के ट्रायल में शामिल हुईं और पूरी ताकत के साथ दौड़ीं।

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़: रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती के लिए चल रहे शारीरिक दक्षता परीक्षण में दुलमी की कविता कुमारी ने अपनी मेहनत और हौसले से सबका ध्यान खींचा। कविता साड़ी पहनकर 1600 मीटर दौड़ के ट्रायल में शामिल हुईं और पूरी ताकत के साथ दौड़ीं।

कविता के दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। रामगढ़ के सोसो गांव की रहने वाली कविता का कहना है कि जब लक्ष्य सामने हो तो पहनावा या परिस्थितियां रास्ते में रुकावट नहीं बनतीं।

वीडियो वायरल होने के बाद सम्मानित करने का फैसला

कविता का वीडियो वायरल होने के बाद अंकित रनर अकादमी ने उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया है। अकादमी के सदस्य कविता के घर भी पहुंचे।

कविता की इस कोशिश से भर्ती प्रक्रिया में शामिल दूसरे अभ्यर्थियों का भी हौसला बढ़ा। सोशल मीडिया पर लोग उनका वीडियो और तस्वीरें शेयर कर उनके जज्बे की तारीफ कर रहे हैं।

होमगार्ड भर्ती में महिलाओं के लिए 50% सीटें

रामगढ़ जिले में होमगार्ड के 284 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। भर्ती प्रक्रिया 24 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगी। इसमें महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं।

इसके अलावा विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए 5 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण का भी प्रावधान है। कविता की कहानी इस भर्ती के दौरान उन अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा बनी है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram