फॉण्ट कनवर्टर NEW

DGP की अध्यक्षता में 8 अक्टूबर को बैठक, नक्सलियों के पुनर्वास और स्पीडी ट्रायल पर भी होगी चर्चा

झारखंड के DGP तादाशा मिश्रा की अध्यक्षता में 8 अक्टूबर को पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक होगी। बैठक में नक्सल विरोधी अभियानों में तैनात झारखंड जगुआर के पुनर्गठन पर चर्चा की जाएगी। बल की मौजूदा व्यवस्था और काम करने के तरीके की समीक्षा कर जरूरी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड के DGP तादाशा मिश्रा की अध्यक्षता में 8 अक्टूबर को पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक होगी। बैठक में नक्सल विरोधी अभियानों में तैनात झारखंड जगुआर के पुनर्गठन पर चर्चा की जाएगी। बल की मौजूदा व्यवस्था और काम करने के तरीके की समीक्षा कर जरूरी बदलाव पर विचार होगा।

इसके अलावा इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) की संरचना और कार्यप्रणाली में सुधार के लिए उसके पुनर्गठन से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। पुलिस मुख्यालय ने अधिकारियों को संबंधित एजेंडे की तैयारी और जरूरी रिपोर्ट के साथ बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास की होगी समीक्षा

बैठक में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास से जुड़े लंबित मामलों की भी समीक्षा की जाएगी। आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और लाभ से जुड़े मामलों का जल्द निपटारा करने पर चर्चा होगी।

नक्सल मामलों में स्पीडी ट्रायल पर भी चर्चा

कुख्यात नक्सलियों के खिलाफ दर्ज मामलों में स्पीडी ट्रायल को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी। लंबित कानूनी प्रक्रिया को पूरा कर मामलों की सुनवाई तेजी से कराने के लिए जरूरी कदमों की समीक्षा होगी।

हथियारों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

पुलिस द्वारा नक्सलियों से बरामद हथियारों और नक्सलियों द्वारा पुलिस से लूटे गए हथियारों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की योजना है। इसके लिए एक विस्तृत डेटाबेस बनाया जाएगा। इसमें हथियारों से जुड़ी पूरी जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram