फॉण्ट कनवर्टर NEW

खूंटी में बंद का व्यापक असर, हूटार चौक और नेताजी चौक पर सड़क जाम

पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति की ओर से मंगलवार को बुलाए गए खूंटी बंद का जिले में व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही शहर की ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। बंद समर्थकों ने कई जगहों पर सड़क जाम कर आवागमन बाधित किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति की ओर से मंगलवार को बुलाए गए खूंटी बंद का जिले में व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही शहर की ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। बंद समर्थकों ने कई जगहों पर सड़क जाम कर आवागमन बाधित किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर हूटार चौक के पास बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया। इसके अलावा नेताजी चौक पर भी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। इससे शहर में यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बंद समर्थक सुबह से ही शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमकर दुकानदारों से दुकानें बंद रखने की अपील करते रहे। समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नेताजी चौक पर जुटे और बाद में शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।

तोरपा में भी बंद का असर

तोरपा में भी बंद का असर देखने को मिला। यहां कई दुकानें बंद रहीं। जिले के दूसरे प्रखंडों में भी समिति के कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने में जुटे रहे।

इससे पहले सोमवार शाम बंद के समर्थन में खूंटी क्लब से मशाल जुलूस निकाला गया था। इस दौरान दुकानदारों और वाहन मालिकों से बंद में सहयोग करने की अपील की गई थी।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि बंद का उद्देश्य वर्तमान और आने वाली पीढ़ी के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से बंद को सफल बनाने की अपील की।

बंद को सफल बनाने में छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के संरक्षक किशोर गंझू, जिलाध्यक्ष शिवनारायण गंझू, मोटिया मजदूर संघ के अध्यक्ष सयूम अंसारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram