फॉण्ट कनवर्टर NEW

धनबाद में आग का तांडव, सब्जी मंडी की दर्जनों दुकानें खाक

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा जमुआ में शनिवार देर रात सब्जी मंडी में अचानक आग लग गई। आग कुछ ही देर में पूरी मंडी में फैल गई। देखते ही देखते दर्जनों अस्थायी दुकानें और झोपड़ियां आग की चपेट में आ गईं।

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा जमुआ में शनिवार देर रात सब्जी मंडी में अचानक आग लग गई। आग कुछ ही देर में पूरी मंडी में फैल गई। देखते ही देखते दर्जनों अस्थायी दुकानें और झोपड़ियां आग की चपेट में आ गईं।

आग लगने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। चारों तरफ धुआं और आग की ऊंची लपटें दिखाई दे रही थीं। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को अपना सामान हटाने का मौका तक नहीं मिला। मंडी में रखी सब्जियां, दुकान का सामान और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। इससे सब्जी विक्रेताओं को काफी नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई परिवारों की आजीविका इसी मंडी की दुकानों से चलती थी। आग से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। स्थानीय लोगों ने आगजनी की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है। बरवाअड्डा थाना की पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Read More ; खाद्य सुरक्षा को लेकर राज्य में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो दुकानें सील

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram