फॉण्ट कनवर्टर NEW

पिठोरिया रोड पर स्थानीय लोगों की अनूठी पहल, झाड़ियों की सफाई से घटेगा हादसों का खतरा

Ranchi: पिठोरिया-चंदवे मार्ग स्थित बालू गांव के पास खतरनाक मोड़ (टर्निंग पॉइंट) पर पसरा दुर्घटनाओं का साया अब छंटने लगा है। लंबे समय से सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियों के कारण मोड़ पर सामने से आ रहे वाहनों को देख पाना चालकों के लिए बेहद

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: पिठोरिया-चंदवे मार्ग स्थित बालू गांव के पास खतरनाक मोड़ (टर्निंग पॉइंट) पर पसरा दुर्घटनाओं का साया अब छंटने लगा है। लंबे समय से सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियों के कारण मोड़ पर सामने से आ रहे वाहनों को देख पाना चालकों के लिए बेहद कठिन था, जिससे हर वक्त किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती थी।
इस गंभीर जनसमस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों और समाजसेवियों ने एकजुट होकर एक सराहनीय पहल की। उन्होंने आपसी सहयोग से जेसीबी मशीन बुलवाकर सड़क किनारे फैली झाड़ियों की व्यापक सफाई करवाई। इस सामूहिक प्रयास के बाद अब मोड़ पर दृश्यता (विजिबिलिटी) में काफी सुधार हुआ है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।
इस जनकल्याणकारी कार्य को सफल बनाने में वरिष्ठ सामाजिक प्रतिनिधि सुरेश राम, रामेश्वर राम, विनोद राम, श्याम सुंदर राम, अमरिका रंजन और विजय राम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं, जेसीबी की व्यवस्था कराने में संदीप कुमार, अमरदीप रंजन, रंजन कुमार और आर्यन कुमार ने सक्रिय सहयोग दिया। स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि इस सफाई अभियान के बाद इस मोड़ पर सड़क हादसों में काफी कमी आएगी।

स्थानीय संवाददाता-मजीद आलम

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram