फॉण्ट कनवर्टर NEW

इटकी रेलवे स्टेशन पर चला स्वच्छता अभियान, बच्चों से बुजुर्गों तक ने उठाई झाड़ू

गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मौके पर शुक्रवार को रांची के इटकी रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान झारखंड राज्य पेंशनर समाज की ओर से आयोजित किया गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मौके पर शुक्रवार को रांची के इटकी रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान झारखंड राज्य पेंशनर समाज की ओर से आयोजित किया गया।

अभियान में बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। सभी ने झाड़ू लगाकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

इस मौके पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया गया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दोनों महापुरुषों की जीवनी से जुड़े 100 से अधिक पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टरों के जरिए लोगों को उनके जीवन और विचारों की जानकारी दी गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram