फॉण्ट कनवर्टर NEW

गांधी जयंती पर डीएम और एसएसपी ने बापू को दी श्रद्धांजलि

गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को सारण समाहरणालय परिसर में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

सारण: गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को सारण समाहरणालय परिसर में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह और स्वच्छता के विचार आज भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्शों को केवल याद करने के बजाय उन्हें अपने दैनिक जीवन और व्यवहार में अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने गांधी जी के विचारों को अपनी कार्यशैली में अपनाने और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Read more : इटकी रेलवे स्टेशन पर चला स्वच्छता अभियान, बच्चों से बुजुर्गों तक ने उठाई झाड़ू

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram