फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में फायरिंग, युवक के हाथ में लगी दो गोलियां

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ओल्ड बाराद्वारी फुलबस्ती में गुरुवार देर रात दो अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में मो. राजा नामक युवक के हाथ में दो गोलियां लगी हैं। घायल राजा को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ओल्ड बाराद्वारी फुलबस्ती में गुरुवार देर रात दो अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में मो. राजा नामक युवक के हाथ में दो गोलियां लगी हैं। घायल राजा को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घायल मो. राजा ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 8 बजे बाराद्वारी देव नगर आश्रम के पास उसका इस्माइल और कोदु नामक युवकों से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद दोनों युवकों ने उस पर हमला कर दिया और बाद में स्कूटी से आए दो अपराधियों ने फायरिंग की।

घटना की जानकारी मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

read more : सहकारी बैंकों के MD पर गिरेगी गाज! NPA और लोन गड़बड़ी पर मंत्री राम कृपाल यादव का अल्टीमेटम

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram