फॉण्ट कनवर्टर NEW

रेलवे ठेके में भ्रष्टाचार: चीफ इंजीनियर और परिजन 32 लाख घूस लेते गिरफ्तार

Ranchi News: सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के चीफ इंजीनियर और उसके परिवार के सदस्यों समेत कुल चार लोगों को 32 लाख रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रांची में की गई, जबकि इस

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के चीफ इंजीनियर और उसके परिवार के सदस्यों समेत कुल चार लोगों को 32 लाख रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रांची में की गई, जबकि इस मामले में छापेमारी रांची के अलावा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी की गई।

गिरफ्तार किए गए चार लोगों में दो निजी कंपनी से संबंधित हैं। सीबीआई को मिली शिकायत के अनुसार रेलवे में ओवरब्रिज और अंडरब्रिज निर्माण के ठेकों में भारी भ्रष्टाचार हो रहा था। निजी कंपनी द्वारा रेलवे अधिकारियों को पैसे देकर ठेके दिलवाए जा रहे थे।

जांच के दौरान सामने आया कि 21 अप्रैल को ठेकेदार कंपनी के एमडी ने अपने बेटे को संदेश भेजा कि वह बिलासपुर में रेलवे के चीफ इंजीनियर से मुलाकात करने जा रहा है। बैठक के बाद एमडी ने बेटे को सूचित किया कि लंबित मामलों को निपटाने के लिए 32 लाख रुपये घूस देने पर सहमति बन गई है।

इसके बाद, कंपनी के एमडी ने अपने कर्मचारी को निर्देश दिया कि वह रांची जाकर चीफ इंजीनियर के परिवार को 32 लाख रुपये सौंपे। उधर, इंजीनियर ने भी अपने परिवार को सूचित कर दिया था कि एक व्यक्ति पैसे लेकर आएगा और उसे पैसा ले लेना है।

सीबीआई की टीम पहले से ही पूरे मामले पर नजर रखे हुए थी। जैसे ही कर्मचारी ने रांची में इंजीनियर के परिजन को पैसे सौंपे, सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने घूस की रकम के साथ-साथ अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं, जिनसे ठेकों में गड़बड़ियों की पुष्टि होती है।

सीबीआई की कार्रवाई अभी भी जारी है और अन्य संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram