फॉण्ट कनवर्टर NEW

रैंप पर बिखरा प्रतिभा का जलवा, प्रिया बनीं मिसेज तो सृष्टि के सिर सजा मिस झारखंड का ताज

विवाश्री मिस एंड मिसेज झारखंड-2026: मिस वर्ल्ड सरगम कौशल की मौजूदगी में झूम उठीं विजेता

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: राजधानी स्थित ‘होटल रामाडा’ में रविवार को सौंदर्य और प्रतिभा का एक अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां ‘विवाश्री मिस एंड मिसेज झारखंड-2026’ का ग्रैंड फिनाले उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस शाम राज्यभर से आईं प्रतिभागियों ने न केवल रैंप पर अपनी कैटवॉक से जलवे बिखेरे, बल्कि अपने विचार, बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास से जूरी सदस्यों और दर्शकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का रंगारंग आगाज पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर ‘आइस ब्रेकर ओशन विजन प्रा. लि.’ के निदेशक प्रवीण सिन्हा, ‘विवाश्री प्रा. लि.’ के निदेशक प्रकाश सिंह और सेंट्रो के मार्केटिंग मैनेजर जितेंद्र नाथ मिश्रा समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। समारोह में प्रतियोगिता की मुख्य जूरी में शामिल मिस वर्ल्ड सरगम कौशल, आशिमा कुमार और ‘झारखंड कैंसर सेंटर’ की सीईओ डॉ. श्वेता नारायण का मोमेंटो देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस खास मौके पर मिस वर्ल्ड सरगम कौशल ने झारखंड में आयोजित इस भव्य मंच की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन राज्य की महिलाओं को अपनी अनूठी पहचान, आवाज और क्षमता को निखारने का बेहतरीन मौका देते हैं। उन्होंने कहा, “झारखंड आकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। आज के इस माहौल को देखकर लग रहा है जैसे मैं खुद भी पहली बार किसी सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हूँ।”

3 कड़े दौर के बाद तय हुए विजेता

आयोजक प्रवीण सिन्हा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए राज्यभर से करीब 500 आवेदन आए थे, जिनमें से कड़ी मशक्कत के बाद मिसेज वर्ग में 16 और मिस वर्ग में 12 फाइनलिस्ट चुने गए थे।
ग्रांड फिनाले तीन मुख्य राउंड में हुआ—
  1. इंट्रोडक्शन राउंड: जहां सभी प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ अपना परिचय दिया।
  2. ट्रेडिशनल राउंड: जिसमें प्रतिभागी झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पोशाक में रैंप पर उतरीं।
  3. क्वेश्चन-आंसर राउंड: अंतिम दौर में पहुँची 6 शीर्ष प्रतिभागियों ने अपने त्वरित और सटीक जवाबों से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।
इन्हें मिले शीर्ष खिताब:
  • मिसेज झारखंड-2026: प्रिया सिंह राव विजेता बनीं, जबकि अनामिका प्रथम रनर-अप और सोनी रानी द्वितीय रनर-अप रहीं।
  • मिस झारखंड-2026: सृष्टि केरकेट्टा के सिर जीत का ताज सजा, वहीं राजदीप कौर प्रथम रनर-अप और तानिष्का मेहता द्वितीय रनर-अप घोषित की गईं।
सभी विजेताओं को 50-50 हजार रुपये की असाइनमेंट राशि के साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों (जैसे मिस व मिसेज वर्ल्ड) तक पहुंचने और बड़े ब्रांड विज्ञापनों में काम करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram