फॉण्ट कनवर्टर NEW

शहीद मैदान के पास साप्ताहिक बाजार में पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब जब्त

शहीद मैदान के पास लगने वाले साप्ताहिक बाजार में अवैध शराब की बिक्री और सेवन के खिलाफ पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बाजार में अवैध रूप से बेची जा रही शराब जब्त की।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : शहीद मैदान के पास लगने वाले साप्ताहिक बाजार में अवैध शराब की बिक्री और सेवन के खिलाफ पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बाजार में अवैध रूप से बेची जा रही शराब जब्त की।

यह कार्रवाई जगन्नाथपुर और धुर्वा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के अनुसार, साप्ताहिक बाजार में शराब की बिक्री और सेवन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस टीम ने बाजार में जांच अभियान चलाया।

पुलिस ने शराब बेचने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है। उन्हें दोबारा अवैध रूप से शराब बेचते या सेवन कराते पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram