फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

झारखंड में रविवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछारें और वज्रपात की संभावना है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में रविवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछारें और वज्रपात की संभावना है।

मौसम विभाग ने 27 सितंबर को राज्य में गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। लोगों को बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

रांची समेत मध्य झारखंड के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में बारिश और गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है।

दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भी गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भी बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है।

देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 28 सितंबर से राज्य में किसी बड़ी मौसम चेतावनी की संभावना नहीं है। हालांकि 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक जारी रह सकती है। इस दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram