फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में देर रात पुलिस का एक्शन, डीएसपी ने गश्ती दलों का किया औचक निरीक्षण

शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने देर रात विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर नगर डीएसपी राजीव रंजन ने सेक्टर-4, सेक्टर-6 और बीएस सिटी थाना क्षेत्र में पहुंचकर रात्रि गश्ती दलों का औचक निरीक्षण किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो: शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने देर रात विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर नगर डीएसपी राजीव रंजन ने सेक्टर-4, सेक्टर-6 और बीएस सिटी थाना क्षेत्र में पहुंचकर रात्रि गश्ती दलों का औचक निरीक्षण किया।

डीएसपी ने अलग-अलग जगहों पर तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी और गश्ती व्यवस्था की जांच की। उन्होंने पुलिसकर्मियों से क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली और रात में लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग भी की। इस दौरान संदिग्ध लोगों और वाहनों को रोककर जांच की गई। वाहन चालकों के कागजात भी देखे गए।

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव अभियान भी चलाया। वाहन चालकों की जांच कर नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

डीएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि गश्ती के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करें। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य रात के समय अपराध और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है।

Read more : गिरिडीह में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram