फॉण्ट कनवर्टर NEW

पलामू में टंकी से मिला सोनू राम का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

चैनपुर थाना क्षेत्र के अकराही रोड पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शुभ मम प्लांट के पास स्थित एक टंकी से युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान चैनपुर निवासी 25 वर्षीय सोनू राम के रूप में हुई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू: चैनपुर थाना क्षेत्र के अकराही रोड पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शुभ मम प्लांट के पास स्थित एक टंकी से युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान चैनपुर निवासी 25 वर्षीय सोनू राम के रूप में हुई है।

बताया गया कि सुबह कुछ लोगों की नजर टंकी में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी चैनपुर थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को टंकी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram