रांची: जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम) परिसर में जेवीएम एलुमनाई एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें 1980-82 से 2023-25 तक के विभिन्न बैचों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में 20 दिसंबर 2026 को जेवीएम परिसर में ‘उमंग’ नाम से एलुमनाई मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
समारोह में ‘उमंग फेस्ट’ और विशेष संगीत कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। बैठक में एलुमनाई नेटवर्क को मजबूत करने और अलग-अलग बैचों के पूर्व छात्रों के बीच बेहतर संपर्क बनाने पर चर्चा हुई।
एसोसिएशन ने अधिक से अधिक पूर्व छात्रों को समारोह से जोड़ने की अपील की है। कार्यक्रम के माध्यम से पुराने दोस्तों और सहपाठियों को दोबारा मिलने और आपसी जुड़ाव मजबूत करने का मौका मिलेगा।
बैठक में एम.एम. दास गुप्ता, अनुपमा श्रीवास्तव, श्रीराम सिंह, चंद्रकांत रायपत, सुष्मिता मिश्रा, डॉ. मोती प्रसाद, रविंद्र प्रधान, भारती सिंह रायपत, मृदुला बिजानी, नरेंद्र सिंह धोनी, प्रकाश, आशीष बुधिया, अमित जैन, गौतम उपाध्याय, किरण सिंह, निखिल सिंह और राहुल समेत विभिन्न बैचों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।




