फॉण्ट कनवर्टर NEW

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए FOWA की पहल, स्कूल को मिली जरूरी सामग्री

Forest Officers’ Wives Association (FOWA) की ओर से राजकीयकृत मध्य विद्यालय, कलामाटी में सामाजिक एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना और स्कूल की जरूरी सुविधाओं में सहयोग करना था।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : Forest Officers’ Wives Association (FOWA) की ओर से राजकीयकृत मध्य विद्यालय, कलामाटी में सामाजिक एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना और स्कूल की जरूरी सुविधाओं में सहयोग करना था।

कार्यक्रम के दौरान FOWA ने स्कूल को माइक सहित पोर्टेबल स्पीकर, क्रिकेट किट, कैरम बोर्ड, शतरंज, बैडमिंटन रैकेट और छाते समेत कई जरूरी सामान दिए।

स्कूल में पानी की सुविधा के लिए पंप दान

स्कूल में पानी की समस्या को देखते हुए FOWA की सचिव भारती कुमार ने विद्यालय को पानी का पंप दान किया। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को पानी की सुविधा मिलने में मदद होगी।

कार्यक्रम में FOWA की अध्यक्ष भारती कुमार, सचिव नीमा ल्हाकी भूटिया, संयुक्त सचिव मीनू पंडियन, कोषाध्यक्ष रमिता कंबोज और सांस्कृतिक एवं खेल समन्वयक विशाखा वर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहीं।

FOWA सदस्यों ने बच्चों से बातचीत कर उन्हें खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। सदस्यों ने कहा कि खेल सामग्री से बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित करने में मदद मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram