फॉण्ट कनवर्टर NEW

नक्सली बंदी ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, बस स्टैंड सूना पड़ा

चतरा : उग्रवादी संगठन टीपीएससी यानी तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी के सुप्रीमो ब्रजेश गंझू की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में नक्सलियों ने 24 से 26 सितंबर तक तीन दिवसीय बंद का आह्वान किया है। बंदी का असर चतरा में साफ तौर पर

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा : उग्रवादी संगठन टीपीएससी यानी तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी के सुप्रीमो ब्रजेश गंझू की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में नक्सलियों ने 24 से 26 सितंबर तक तीन दिवसीय बंद का आह्वान किया है। बंदी का असर चतरा में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। यात्री बसों और अन्य वाहनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। चतरा बस स्टैंड, जहां सामान्य दिनों में यात्रियों की भीड़ और वाहनों की आवाजाही रहती है, वहां सन्नाटा पसरा नजर आया। बसों का परिचालन प्रभावित होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

कई यात्री बसों के इंतजार में परेशान दिखे, तो कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। नक्सलियों ने 24 से 26 सितंबर तक चतरा के अलावा हजारीबाग, लातेहार, पलामू, लोहरदगा,गुमला और गढ़वा जिले में भी बंद का आह्वान किया है। बंदी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram