फॉण्ट कनवर्टर NEW

CCL में पारदर्शी खरीद प्रक्रिया पर जोर, GeM की नई सुविधाओं से कराया परिचित

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के सतर्कता विभाग की ओर से GeM की नई सुविधाओं और कार्यप्रणाली पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों को Government e-Marketplace (GeM) की नई सुविधाओं और खरीद प्रक्रिया की जानकारी देना था।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के सतर्कता विभाग की ओर से GeM की नई सुविधाओं और कार्यप्रणाली पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों को Government e-Marketplace (GeM) की नई सुविधाओं और खरीद प्रक्रिया की जानकारी देना था।

कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) अनूप हंजूरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार, महाप्रबंधक (MM) राज किशोर और महाप्रबंधक (HRD) एम.एफ. हक मौजूद रहे।

GeM की खरीद प्रक्रिया की दी जानकारी

कार्यक्रम में GeM के निदेशक एवं नोडल अधिकारी, दिल्ली सूरज शर्मा और झारखंड की टीम ने GeM पोर्टल की नई सुविधाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। प्रतिभागियों को खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पूरा करने के बारे में बताया गया।

सत्र में निर्धारित गुणवत्ता मानकों को ध्यान में रखते हुए सर्वोत्तम उपलब्ध मूल्य (L1) पर खरीद करने के महत्व पर भी चर्चा हुई।

74 प्रतिभागी हुए शामिल

कार्यक्रम में कुल 74 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संवादात्मक सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने GeM से जुड़े नए प्रावधानों और प्रक्रियाओं को समझा। CCL के अनुसार, कार्यक्रम से खरीद संबंधी कार्यों में दक्षता बढ़ाने और पारदर्शी एवं प्रभावी खरीद प्रक्रिया को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram