फॉण्ट कनवर्टर NEW

महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारियां शुरू, लाल किले पर होगा भव्य आयोजन

लाल किले पर 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में कनॉट प्लेस स्थित बीकानेरवाला रेस्टोरेंट में बैठक हुई।

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : लाल किले पर 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में कनॉट प्लेस स्थित बीकानेरवाला रेस्टोरेंट में बैठक हुई।

बैठक में समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। टेंट और सजावट, अतिथियों की सूची, बैठने की व्यवस्था, आयोजन समिति के गठन और भोजन व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।

पदाधिकारियों ने समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया। बैठक के साथ ही आयोजन की तैयारियों का औपचारिक रूप से शुभारंभ हो गया। अब विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर काम तेज किया जाएगा।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नत्थूराम जैन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आरसी गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज गर्ग, महिला सम्मेलन इकाई की चेयरपर्सन रेखा गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री एडवोकेट योगेश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह जानकारी अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, नई दिल्ली के राष्ट्रीय मंत्री मनोज बजाज ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram