फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची के डार्क स्पॉट होंगे रोशन, नगर निगम लगाएगा 5,300 नई LED लाइटें

त्योहारों के सीजन को देखते हुए रांची शहर की प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने की तैयारी शुरू हो गई है। रांची नगर निगम शहर के अंधेरे और डार्क स्पॉट वाले इलाकों में 5,300 नई LED स्ट्रीट लाइटें लगाएगा। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : त्योहारों के सीजन को देखते हुए रांची शहर की प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने की तैयारी शुरू हो गई है। रांची नगर निगम शहर के अंधेरे और डार्क स्पॉट वाले इलाकों में 5,300 नई LED स्ट्रीट लाइटें लगाएगा। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिया है।

नगर निगम के अनुसार, शहर की तंग गलियों, अंधेरे वाले स्थानों और कम रोशनी वाले इलाकों को चिह्नित कर वहां नई लाइटें लगाई जाएंगी। टेंडर के जरिए कंपनी का चयन किया जाएगा। चयनित कंपनी लाइटों की आपूर्ति के साथ उनके इंस्टॉलेशन का काम भी करेगी।

75, 90 और 120 वॉट की होंगी लाइटें

नई LED स्ट्रीट लाइटें 75, 90 और 120 वॉट की होंगी। जरूरत के अनुसार अलग-अलग इलाकों में इनका इस्तेमाल किया जाएगा। इससे मुख्य सड़कों के साथ गलियों और कम रोशनी वाले क्षेत्रों में भी प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने की योजना है।

तीन साल तक करना होगा रखरखाव

टेंडर की शर्तों के अनुसार, लाइट लगाने वाली कंपनी को तीन साल तक उनका रखरखाव भी करना होगा। लाइट खराब होने पर समय पर मरम्मत की जिम्मेदारी कंपनी की होगी।

शहर में पहले से 60 हजार स्ट्रीट लाइटें

रांची शहर में पहले से करीब 60 हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। 5,300 नई लाइटें लगने के बाद यह नेटवर्क और मजबूत होगा। मौजूदा लाइटों की देखरेख और लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए नगर निगम ने 53 वार्डों में 28 विशेष टीमों को तैनात किया है।

नगर निगम का कहना है कि नई लाइटें लगने से त्योहारों के दौरान शहर की प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी और अंधेरे वाले इलाकों में भी रोशनी बढ़ेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram