फॉण्ट कनवर्टर NEW

रामगढ़ में बड़ा हादसा टला, सीमेंट लदे ट्रक में अचानक लगी आग

बरकाकाना ओपी क्षेत्र के लोको चौक के पास सोमवार देर रात सीमेंट लदे 10 चक्का ट्रक में अचानक आग लग गई। आग ट्रक के पिछले हिस्से और चक्के के पास से शुरू हुई और कुछ ही देर में तेज हो गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : बरकाकाना ओपी क्षेत्र के लोको चौक के पास सोमवार देर रात सीमेंट लदे 10 चक्का ट्रक में अचानक आग लग गई। आग ट्रक के पिछले हिस्से और चक्के के पास से शुरू हुई और कुछ ही देर में तेज हो गई।

जानकारी के अनुसार ट्रक रामगढ़ की ओर से आ रहा था। लोको चौक के पास चालक ने ट्रक के पिछले हिस्से से धुआं निकलते देखा। इसके बाद चक्के के पास आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने तुरंत ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और सुरक्षित बाहर निकल गया। समय रहते चालक के बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही बरकाकाना पुलिस मौके पर पहुंची और रामगढ़ अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग से ट्रक को नुकसान पहुंचा है। ट्रक का नंबर JH10 DJV0426 बताया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram