रांची : कांटाटोली चौक के पास रविवार सुबह जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह मुनव्वर अफाक पर हमला करने की कोशिश की गई। बाइक से पहुंचे तीन अपराधियों ने मुनव्वर पर पिस्टल तानकर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन हथियार मिसफायर हो गया। इसके बाद आरोपी नामकुम की ओर फरार हो गए।
मुनव्वर अफाक ने हमलावरों में एलेक्स और विशाल उर्फ कटला के शामिल होने का दावा किया है। उन्होंने जेल में बंद कुजूर बंधुओं पर हमले की साजिश का शक भी जताया है। मुनव्वर के अनुसार, सरकारी गवाह बनने के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं।
घटना की सूचना मिलते ही लोअर बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है।
read more : गंगा की लौटती धारा ने बढ़ाई चिंता, राघोपुर में बहने लगे जियो बैग



