फॉण्ट कनवर्टर NEW

NEET UG 2026: झारखंड में तीसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू, 24 सितंबर तक करें आवेदन

झारखंड में मेडिकल और आयुष कोर्स में दाखिले के लिए NEET UG 2026 की तीसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू हो गई है। JCECEB ने काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत MBBS, BDS और BHMS में दाखिले के लिए अभ्यर्थी तय तारीखों के

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में मेडिकल और आयुष कोर्स में दाखिले के लिए NEET UG 2026 की तीसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू हो गई है। JCECEB ने काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत MBBS, BDS और BHMS में दाखिले के लिए अभ्यर्थी तय तारीखों के अनुसार आवेदन और चॉइस फिलिंग कर सकेंगे।

24 सितंबर तक आवेदन

तीसरे राउंड में नए अभ्यर्थी 24 सितंबर की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर उसी दिन शाम 6:01 बजे से रात 12 बजे तक सुधार किया जा सकेगा।

25 सितंबर को मेरिट लिस्ट

JCECEB की ओर से 25 सितंबर को स्टेट मेरिट लिस्ट और उपलब्ध सीटों की जानकारी जारी की जाएगी। इसके बाद 28 सितंबर से कॉलेज और कोर्स की पसंद भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।

7 अक्टूबर तक चॉइस फिलिंग

कॉलेज और कोर्स की चॉइस भरने की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर शाम 6 बजे तक है। इसी दिन शाम 6:01 बजे से रात 12 बजे तक चॉइस में बदलाव किया जा सकेगा। अगर ऑल इंडिया कोटा की कोई सीट राज्य कोटा में वापस आती है, तो 5 अक्टूबर को संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी किया जा सकता है।

9 अक्टूबर से सीट अलॉटमेंट

सीट अलॉटमेंट लेटर 9 से 14 अक्टूबर तक डाउनलोड किया जा सकेगा। वहीं, 10 से 14 अक्टूबर तक दस्तावेजों की जांच और संबंधित कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

पुराने छात्रों को अपग्रेडेशन का मौका

पहले या दूसरे राउंड में एडमिशन ले चुके छात्र भी तीसरे राउंड में सीट अपग्रेडेशन के लिए शामिल हो सकते हैं। अगर उन्हें नई सीट मिलती है, तो उनका पुराना एडमिशन रद्द हो जाएगा। तीसरे राउंड के बाद सीट अपग्रेडेशन का मौका नहीं मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram