फॉण्ट कनवर्टर NEW

करम कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सेवा, चना-गुड़ से लेकर इलाज तक इंतजाम

Bokaro : बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के तत्वावधान में बोकारो समाहरणालय के समीप आयोजित डहरे करम बेड़हा कार्यक्रम के दौरान भीमराव चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से सेवा शिविर लगाया गया। शिविर के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं एवं लोगों के लिए सेवा और

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro : बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के तत्वावधान में बोकारो समाहरणालय के समीप आयोजित डहरे करम बेड़हा कार्यक्रम के दौरान भीमराव चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से सेवा शिविर लगाया गया। शिविर के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं एवं लोगों के लिए सेवा और सहयोग की व्यवस्था की गई। सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए चना, गुड़ एवं शरबत की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में आवश्यक दवाइयों के साथ अनुभवी चिकित्सक की सुविधा उपलब्ध रही, ताकि कार्यक्रम में शामिल लोगों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल प्राथमिक उपचार मिल सके। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष जागेश्वर महतो, सचिव सुशेन रजवार, कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार महतो सहित सदस्य लालमोहन महतो, आनंद कुमार महतो, प्रदीप कुमार महतो, राम प्रसाद महतो, रामबिलास महतो, अमित महतो, दिलीप महतो, आशाड़ी महतो, जवाहरलाल महतो, राणा रमेश कुमार सिंह, संतोष कुमार, दिलीप कुमार, राखोहरि, सुफल महतो, अरूण कुमार, हरिहर, सुभाष महतो, दिपक कुमार एवं सुधीर कुमार मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram