रांची: लालपुर स्थित ऑर्किड अस्पताल में मरीज की मौत के बाद शनिवार को परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल की इलाज और बिलिंग व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि मरीज की मौत रात करीब 2 बजे हो गई थी, लेकिन सुबह 5:30 बजे तक फार्मेसी का बिल बनाया जाता रहा।
परिजनों ने यह भी सवाल उठाया कि करीब दो घंटे के दौरान मरीज को 200 इंजेक्शन कैसे दिए गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद सिविल सर्जन ने तीन डॉक्टरों की टीम को अस्पताल भेजकर जांच कराई।
जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंप दी है। वहीं, परिजनों ने पुलिस पर एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने विधायक इरफान अंसारी से मामले में कार्रवाई की मांग भी की है।
फिलहाल जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का इंतजार है।




