फॉण्ट कनवर्टर NEW

गढ़वा में डैम में नहाने के दौरान चार युवक डूबे, एक लापता

झारखंड के गढ़वा जिले में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। धुरकी थाना क्षेत्र के पनघटवा डैम में नहाने के दौरान चार युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। धुरकी थाना क्षेत्र के पनघटवा डैम में नहाने के दौरान चार युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, एक युवक अभी भी लापता है। उसकी तलाश लगातार की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग डैम पर पहुंच गए। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और लापता युवक की तलाश में जुट गई। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और बचाव अभियान की निगरानी शुरू की।

फिलहाल लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम की ओर से उसकी तलाश जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram