फॉण्ट कनवर्टर NEW

धनबाद में सड़क हादसा, महारानी बस पलटने से 8 यात्री घायल

बिहार के गयाजी से कोलकाता जा रही महारानी बस शुक्रवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्रियों में से 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद: बिहार के गयाजी से कोलकाता जा रही महारानी बस शुक्रवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्रियों में से 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के पास नेशनल हाईवे-19 पर हुआ। बताया जा रहा है कि बस ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ने के बाद सड़क के बीच पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी। ओवरटेक करने के दौरान चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद बस डिवाइडर को पार करते हुए पलट गई।

हादसे के बाद पुलिस ने बाकी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला और उन्हें दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram