फॉण्ट कनवर्टर NEW

SKMU में छात्रों की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी, दो की तबीयत बिगड़ी

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (SKMU) के मुख्य गेट के पास विभिन्न मांगों को लेकर ABVP के दो छात्रों की भूख हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रही। इस दौरान दोनों छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल टीम को

अपनी भाषा में पढ़ें

दुमका: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (SKMU) के मुख्य गेट के पास विभिन्न मांगों को लेकर ABVP के दो छात्रों की भूख हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रही। इस दौरान दोनों छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल टीम को मौके पर भेजा।

डॉक्टर ने की छात्रों की जांच

दुमका सदर प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मकसूद आलम ने भूख हड़ताल पर बैठे सूरज कुमार और हिमांशु कुमार की जांच की। डॉक्टर के अनुसार दोनों की हालत ठीक नहीं है। उनका ब्लड प्रेशर और ग्लूकोज लेवल लगातार कम हो रहा है।

भूख हड़ताल के समर्थन में कई अन्य छात्र भी धरना स्थल पर मौजूद हैं। छात्र मनीष कुमार ने कहा कि अब तक विश्वविद्यालय या प्रशासन का कोई अधिकारी छात्रों से मिलने नहीं पहुंचा है।

परीक्षा विभाग की जांच की मांग

छात्रों की प्रमुख मांग विश्वविद्यालय की प्रभारी परीक्षा नियंत्रक रीना नीलिमा लकड़ा को हटाने की है। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा संचालन, रिजल्ट, प्रमाण पत्र जारी करने, परीक्षा केंद्र तय करने और पुनर्मूल्यांकन से जुड़े काम में अनियमितता हो रही है।

छात्रों ने इन मामलों की जांच स्वतंत्र उच्चस्तरीय कमेटी या सक्षम अधिकारी से कराने और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही रिजल्ट और सर्टिफिकेट प्रिंटिंग का काम करने वाली एनसीसीएफ एजेंसी को हटाने की भी मांग की गई है।

हॉस्टल और LLB की पढ़ाई शुरू करने की मांग

छात्रों ने विश्वविद्यालय में शिकायत समाधान केंद्र बनाने की मांग की है। इसके अलावा जनरल और ओबीसी छात्रों के लिए हॉस्टल बनाने तथा मौजूदा छात्रावासों में पानी, बिजली, शौचालय, भोजन और सुरक्षा जैसी सुविधाएं बेहतर करने की मांग की गई है।

छात्रों ने विश्वविद्यालय के पुस्तकालय भवन का काम जल्द पूरा कराने और उसकी तकनीकी गुणवत्ता की जांच कराने की भी मांग रखी है। इसके साथ ही पढ़ाई और परीक्षाएं तय समय के अनुसार कराने तथा विश्वविद्यालय में LLB की पढ़ाई शुरू करने की मांग भी शामिल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram