फॉण्ट कनवर्टर NEW

दिल्ली में CBI की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की रिश्वत लेते MCD कर्मचारी समेत 3 गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में MCD के एक कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में MCD के एक कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

CBI के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ टेंडर की अवधि खत्म होने के बाद भी अवैध बिलबोर्ड, होर्डिंग और LED डिस्प्ले लगाने की अनुमति देने के बदले रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा तय संख्या से ज्यादा बिलबोर्ड लगाने की अनुमति देने के भी आरोप हैं।

15 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े

FIR दर्ज करने के बाद CBI ने 16 सितंबर को नई दिल्ली में जाल बिछाया। जांच एजेंसी ने 15 लाख रुपये की रिश्वत के लेन-देन के दौरान MCD के सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और दो निजी लोगों को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान CBI ने अलग-अलग ठिकानों से 25.25 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच और तलाशी अभियान जारी है।

रेलवे अस्पताल के अधिकारी पर भी केस

एक अन्य मामले में CBI ने नॉर्दर्न रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल (NRCH) के चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट दिलीप कुमार चावला और उनकी पत्नी ज्योति चावला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है।

CBI के मुताबिक, 2 जनवरी 2023 से 19 फरवरी 2026 के बीच चावला ने आय के ज्ञात स्रोतों से 89.51 लाख रुपये यानी 37.68 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की।

आरोप है कि दिलीप चावला ने अपनी पत्नी की मदद से यह संपत्ति जमा की। वह 1991 में रेलवे में क्लर्क के पद पर भर्ती हुए थे और बाद में पदोन्नति पाकर चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने।

जनवरी 2023 से वह NRCH में पैनलबद्ध अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों के बिलों के भुगतान का काम देख रहे थे। CBI दोनों मामलों की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram