रांची। ऑपरेशन “सतर्क” के तहत RPF फ्लाइंग टीम और RPF पोस्ट रांची की संयुक्त टीम ने ट्रेन से अवैध शराब बरामद की है। टीम ने ट्रेन संख्या 18624 एक्सप्रेस के सामान्य श्रेणी (GS) कोच में जांच के दौरान बाथरूम के पास से एक लावारिस बैग बरामद किया।
बैग में मिली 24 बोतल शराब
लाल-काले चेकदार बैग की तलाशी लेने पर उसमें ओल्ड स्पेशल XXX रम की 12 बोतलें और रॉयल मैन्शन गोल्ड व्हिस्की की 12 बोतलें मिलीं। सभी बोतलों की क्षमता 750 मिलीलीटर थी।
कुल 24 बोतलों में 18 लीटर शराब बरामद हुई है। इसकी अनुमानित कीमत 18,840 रुपये बताई गई है।
उत्पाद विभाग को सौंपी जाएगी शराब
RPF फ्लाइंग टीम रांची के उप निरीक्षक रवि शेखर ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शराब और बैग को जब्त किया। इसके बाद दोनों को RPF पोस्ट रांची लाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
RPF के अनुसार, जब्त शराब को 17 सितंबर 2026 को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, रांची को सौंप दिया जाएगा।



