Bokaro : बोकारो विधानसभा युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक तलगढ़िया मोड़ में विधानसभा अध्यक्ष जावेद इकबाल अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, युवाओं से जुड़े मुद्दों तथा संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष आस्तोस राय जी उपस्थित रहे। साथ ही बोकारो जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितेश भरद्वाज जी एवं जिला युवा उपाध्यक्ष अक्षय पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष जावेद इकबाल अंसारी ने कहा कि युवा कांग्रेस युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाने और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को मजबूती के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि आस्तोस राय जी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय रूप से कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक रणनीति को लेकर अपने सुझाव रखे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर जिला महासचिव रितेश कुमार , बिपिन सिंह, शाहिल, आसिफ, रजत, भरत कुमार और बोकारो विधानसभा युवा कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं युवा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



