रांची: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के मामलों में CID ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को CID ने JPSC परीक्षा मामले में दो अभ्यर्थियों और JSSC CGL मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। चारों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
JPSC मामले में दो अभ्यर्थी गिरफ्तार
JPSC परीक्षा से जुड़े मामले में CID ने जमशेदपुर निवासी कृतक रोशन (29) और रांची निवासी पंकज प्रशून (32) को गिरफ्तार किया है।
जांच में आरोप है कि दोनों अभ्यर्थियों को लालपुर स्थित ‘शिवांगन की पाठशाला’ के संचालक संजीत कुमार के माध्यम से परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाया गया था।
JSSC CGL मामले में भी दो आरोपी गिरफ्तार
JSSC CGL परीक्षा मामले में CID ने कोडरमा से राजेश प्रसाद यादव और संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों पर कई अभ्यर्थियों को परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है।
चारों आरोपी जेल भेजे गए
गिरफ्तारी के बाद CID ने आरोपियों से पूछताछ की और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद सभी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
CID अब परीक्षा मामलों में बिचौलियों, अभ्यर्थियों और अन्य संदिग्ध लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।




