फॉण्ट कनवर्टर NEW

घर में बल्ब लगाते ही करंट की चपेट में आए बिजली मिस्त्री की मौत

Jamshedpur: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु बी ब्लॉक में मंगलवार देर शाम करंट लगने से बिजली मिस्त्री सुरेश पटेल (36) की मौत हो गई। बताया गया कि सुरेश अपने घर में अलमारी में बल्ब लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु बी ब्लॉक में मंगलवार देर शाम करंट लगने से बिजली मिस्त्री सुरेश पटेल (36) की मौत हो गई। बताया गया कि सुरेश अपने घर में अलमारी में बल्ब लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुरेश पटेल पेशे से बिजली मिस्त्री थे और इसी काम से परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। आसपास के लोगों ने भी घटना पर दुख जताया। सूचना मिलने के बाद सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

बुधवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत की बात सामने आई है। फिलहाल परिवार की ओर से किसी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत नहीं मिलने के कारण मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram