फॉण्ट कनवर्टर NEW

सुनसुनिया गेट पर दर्दनाक हादसा, घर का इकलौता चिराग बुझा

Jamshedpur: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के पास मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 27 वर्षीय सागर गोप की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने के बाद सागर उसके पहियों के बीच फंस गया और ट्रेलर

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के पास मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 27 वर्षीय सागर गोप की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने के बाद सागर उसके पहियों के बीच फंस गया और ट्रेलर उसे करीब 30 से 40 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार सागर गोप बाइक से बर्मामाइंस की ओर से साकची जा रहा था। इसी दौरान सुनसुनिया गेट के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद सागर ट्रेलर के पहियों के बीच फंस गया। घटना देख आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और ट्रेलर को रुकवाया। इसके बाद काफी मशक्कत कर युवक को पहियों के बीच से बाहर निकाला गया।

गंभीर हालत में सागर को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बर्मामाइंस पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोडेड ट्रेलर को जब्त कर थाना ले गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।

सागर गोप परसुडीह के बारीगोड़ा का रहने वाला था और बर्मामाइंस स्थित एक कंपनी में हेल्पर का काम करता था। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram