फॉण्ट कनवर्टर NEW

17 सितंबर को मनाई जाएगी विश्वकर्मा जयंती, जानें धन और व्यापार वृद्धि के उपाय

भगवान विश्वकर्मा को समर्पित विश्वकर्मा जयंती इस साल 17 सितंबर को गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ मशीनों, औजारों और वाहनों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने पर यह

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली। भगवान विश्वकर्मा को समर्पित विश्वकर्मा जयंती इस साल 17 सितंबर को गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ मशीनों, औजारों और वाहनों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने पर यह पर्व मनाया जाता है।

इस दिन कुछ उपायों को बेहद शुभ माना जाता है।

धन लाभ के लिए: पूजा के दिन एक कलश में साफ पानी और चांदी के सिक्के डालकर लाल कपड़े से ढक दें और भगवान विश्वकर्मा के सामने रखें। इसे घर की पूर्व दिशा में रखने से आर्थिक उन्नति होती है।

व्यापार में तरक्की के लिए: लाल कपड़े में 4 लौंग, 4 कपूर, 4 सिक्के और 4 मुट्ठी चावल की पोटली बनाकर दुकान या प्रतिष्ठान की तिजोरी में रखें। इससे व्यापार की बाधाएं दूर होती हैं।

अपना घर खरीदने के लिए: ‘ॐ आधार शक्तये नमः’ मंत्र का जाप करें और आटे से घर की आकृति बनाकर भगवान के सामने रखें। मान्यता है कि इससे घर का सपना पूरा होता है।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। इन मान्यताओं की सटीकता या प्रभाव की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram