रांची। झारखंड के पुलिस थानों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। प्रदेश के 606 थानों में 9006 ऑडियो-वीडियो CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने 90 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।यह योजना सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर लागू की जा रही है।
थानों के मुख्य गेट, हवालात, रिसेप्शन, थाना प्रभारी के कमरे और बाहरी परिसर जैसे संवेदनशील स्थानों पर कैमरे लगेंगे। इनमें नाइट विजन और ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा होगी और फुटेज को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जाएगा।योजना के तहत 5012 डोम कैमरे, 3388 बुलेट कैमरे और 606 मोटराइज्ड कैमरे लगाए जाएंगे।
जिला स्तर पर कंट्रोल रूम से सभी थानों की निगरानी की जाएगी।यह परियोजना 2026-27 से 2030-31 तक चरणबद्ध तरीके से JAP-IT के माध्यम से पूरी की जाएगी।




