फॉण्ट कनवर्टर NEW

नीलांबर-पीतांबर विवि के कुलपति दिनेश सिंह की बर्खास्तगी तय, राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश सिंह की बर्खास्तगी का प्रस्ताव राज्यपाल सचिवालय ने राज्य सरकार के पास भेज दिया है। सरकार की सहमति मिलते ही बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया जाएगा।नये विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत कुलपति को बर्खास्त करने के लिए सरकार की सहमति

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश सिंह की बर्खास्तगी का प्रस्ताव राज्यपाल सचिवालय ने राज्य सरकार के पास भेज दिया है। सरकार की सहमति मिलते ही बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया जाएगा।नये विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत कुलपति को बर्खास्त करने के लिए सरकार की सहमति जरूरी है।

राजभवन के प्रस्ताव में कुलपति पर वित्तीय अनियमितता, गबन, पीएल खाते की राशि को मनमाने तरीके से खर्च करने और बिना अनुमति के चहेतों को पदों पर नियुक्त करने का आरोप लगाया गया है। स्पेशल ऑडिट में गड़बड़ी मिलने के बाद उनके वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पहले ही जब्त किए जा चुके हैं।बताया जा रहा है कि कुलपति ने राजभवन में अधिकारियों से मिलकर 3-4 महीने पद पर बने रहने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्हें इस्तीफा देने की सलाह दी गई। इस्तीफा नहीं देने पर FIR की चेतावनी भी दी गई थी। फिलहाल कुलपति रांची में राजनीतिक संरक्षण की तलाश में जुटे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram