फॉण्ट कनवर्टर NEW

IPS संजय आनंदराव लाटकर बने डीजी, परमाणु ऊर्जा विभाग में मिली कमान

झारखंड कैडर के दो वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को लेकर बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है। 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय आनंदराव लाटकर को डीजी (DG) रैंक में प्रोन्नति दी गई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड कैडर के दो वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को लेकर बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है। 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय आनंदराव लाटकर को डीजी (DG) रैंक में प्रोन्नति दी गई है। पदोन्नति के साथ ही उन्हें भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग में डीजी (सिक्योरिटी) पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दूसरी ओर, आईएएस अधिकारी घोलप रमेश को केंद्रीय उपक्रम में योगदान देने के लिए राज्य के कार्मिक विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया है।

वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात संजय आनंदराव लाटकर मुंबई स्थित परमाणु ऊर्जा विभाग में एडीजी (सुरक्षा) के पद पर सेवा दे रहे थे। मंगलवार को जारी अधिसूचना के तहत उन्हें डीजी रैंक में प्रमोट किया गया। झारखंड में सेवा के दौरान वे सीआरपीएफ झारखंड चैप्टर के आईजी और राज्य पुलिस में एडीजी (अभियान) की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। एडीजी अभियान रहते हुए उन्होंने बूढ़ा पहाड़, सारंडा, बुलबुल जंगल और ट्राई जंक्शन में नक्सलियों के खिलाफ चले बड़े अभियानों का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था। इसके बाद वे एडीजी (रेल) पद पर भी रहे।

इधर, झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी घोलप रमेश जल्द ही राज्य सरकार से विमुक्त होकर एक केंद्रीय उपक्रम (PSU) में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। कार्मिक विभाग ने इसके लिए एनओसी जारी कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, उनकी यह पोस्टिंग नियमित केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से अलग केंद्रीय उपक्रम के तहत की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram