Lifestyle Adda: आजकल ज्यादातर महिलाएं रोजमर्रा के कामकाज में आसानी के लिए अपने बालों का जूड़ा बना लेती हैं। इसके साथ ही आजकल अलग-अलग अंदाज में हेयर बन बनाना भी काफी चलन में आ चुका है। कुछ महिलाएं फैशन के तौर पर कभी-कभार जूड़ा बनाती हैं, लेकिन बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो हमेशा ही अपने बालों को बांध कर रखती हैं। भले ही इस हेयर स्टाइल से चेहरे को एक आकर्षक और बढ़िया लुक मिल जाता हो, लेकिन सेहत के लिहाज से बालों को बांधकर रखना है नुकसानदेह साबित होता है।
Read more: बालों के दुश्मन ‘डैंड्रफ’ को जड़ से मिटाएंगे ये घरेलू उपाय, चमक उठेंगे बाल
डैंड्रफ, खुजली और जूं की समस्या
हर समय बालों को बांधकर रखने से स्कैल्प पर हवा नहीं लगती और बाल काफी ऑयली हो जाते हैं। ऑयली होने की वजह से बालों में डैंड्रफ (रूसी) की परेशानी तेजी से पनपने लगती है। इसके अलावा, बालों के अधिक तैलीय रहने से सिर में तेज खुजली होने लगती है और जूं पड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है।
खिंचाव से कमजोर होती हैं जड़ें
बालों का जूड़ा या टाइट बन बनाने की वजह से बाल पीछे की तरफ लगातार खिंचे रहते हैं। इस खिंचाव के चलते बालों की जड़ें धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगती हैं। जड़ों के कमजोर होते ही बाल तेजी से टूटने और झड़ने लगते हैं, जिससे बालों का घनापन कम हो सकता है।
Read more: Curly Hair Care Tips: घुंघराले बालों की देखभाल के लिए आसान घरेलू आदतें
गीले बालों को तुरंत बांधने से बचें
वहीं कुछ महिलाएं बाल धोने के बाद उन्हें ठीक तरह से सूखने भी नहीं देतीं और गीले बालों को ही तुरंत बांध लेती हैं। ऐसा करने से बालों को पर्याप्त हवा नहीं मिल पाती, जिससे नमी अंदर ही रुक जाती है और बालों में से बदबू आने लगती है। इसलिए बालों की मजबूती और सफाई बनाए रखने के लिए उन्हें हर समय बांधकर रखने की आदत से बचना चाहिए।




