फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर के आरएमएस हाई स्कूल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, टला बड़ा हादसा

सोनारी स्थित आरएमएस हाई स्कूल में मंगलवार को बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। मीटर से धुआं और लपटें उठती देख स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: सोनारी स्थित आरएमएस हाई स्कूल में मंगलवार को बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। मीटर से धुआं और लपटें उठती देख स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के वक्त स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं। स्कूल प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए बिना देरी किए सभी बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित तरीके से कमरों से बाहर निकाला और खुले मैदान में एकत्र किया। समय रहते उठाए गए इस कदम से एक बड़ा हादसा टल गया।

इधर, घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी बच्चे या स्टाफ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और स्थिति पूरी तरह सामान्य कर ली गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram