फॉण्ट कनवर्टर NEW

11 हजार वोल्ट का तार गिरने से 65 वर्षीय महिला की मौत

रांची, 14 सितंबर। राड़हा पंचायत के सुतिआमबे करम घाट में सोमवार को बिजली का 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में फगन देवी (65) की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची, 14 सितंबर। राड़हा पंचायत के सुतिआमबे करम घाट में सोमवार को बिजली का 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में फगन देवी (65) की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए मृतका के परिजनों को सरकारी सहायता और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

स्थानीय लोगों ने बिजली के जर्जर तारों और व्यवस्था की जांच कराने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। घटना के बाद राड़हा पंचायत सहित आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram