फॉण्ट कनवर्टर NEW

कारगिल शहीद राम भगवान केरकेट्टा को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार के नेतृत्व में रविवार को कारगिल शहीद राम भगवान केरकेट्टा का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पोस्ट ऑफिस चौक स्थित शहीद राम भगवान केरकेट्टा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार के नेतृत्व में रविवार को कारगिल शहीद राम भगवान केरकेट्टा का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पोस्ट ऑफिस चौक स्थित शहीद राम भगवान केरकेट्टा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा और जिला परिषद सदस्य राजश्री सवैया सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि शहीद राम भगवान केरकेट्टा पर सभी को गर्व है। वे चाईबासा के रहने वाले थे और कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि युवाओं को शहीद राम भगवान केरकेट्टा के जीवन और देश के प्रति उनके समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए। सेना के प्रति सम्मान को हमेशा बनाए रखना चाहिए। देश की सीमा पर तैनात जवानों के कारण ही देश सुरक्षित है।

पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा ने कहा कि शहीद राम भगवान केरकेट्टा की देशभक्ति पर सभी को गर्व है। समाज और भाजपा कार्यकर्ता आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर सैनिक 24 घंटे प्रहरी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। उनके समर्पण के कारण ही देशवासी सुरक्षित जीवन जी रहे हैं। शहीदों और सैनिकों का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद राम भगवान केरकेट्टा अमर रहें, भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद और भारतीय सैनिक जिंदाबाद के नारे लगाए।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अनूप प्रसाद, प्रताप कटियार महतो, दिलीप साव, रोहित दास, रितेश कुमार पिंटू, विप्लव सिंह, जगदीश निषाद, रीना कर, डोली कर, जगदीश दास, मणिकांत पोद्दार, मुकेश सिंह, अंगद साव, जीवन प्रजापति, बिरजू रजक, दुनिया कुम्हार, सुशील साव, कामेश्वर विश्वकर्मा, विजय राम तुरी, दुनिया कुमार और लिलटु यादव समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram