रांची: श्री साधुमार्गी जैन संघ की ओर से पर्यूषण महापर्व का छठा दिन धार्मिक वातावरण में मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सामूहिक आराधना में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत समता शाखा की आराधना से हुई। श्रद्धालुओं ने मिलकर नवकार मंत्र, चार शरण और श्री सिद्ध स्तुति का पाठ किया।
इसके बाद आचार्य श्री नानेश की चिंतन मणियां, बारह भावना और श्री राम गुरु चालीसा का सामूहिक गान किया गया। कार्यक्रम के अंत में संघ समर्पणा गीत प्रस्तुत किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। जैन समाज के लोगों ने धार्मिक अनुशासन के साथ पर्यूषण महापर्व में हिस्सा लिया।




